Poly Artbook एक ऐसा एप्प है, जो निश्चित रूप से आपके अंदर के कलाकार को अभिव्यक्त करने में सक्षम है और इसके लिए आपको सही रंग वाले बहुभुजों को चुनकर उनमें रंग भरना होगा। यह समझें कि काफी हद तक यह Painting-By-Numbers की तरह है, बस एक डिज़िटल नज़रिए के साथ!
इस अभियान में, हर रेखाचित्र विभिन्न त्रिभुजों में विभाजित होता है; प्रत्येक त्रिभुज का एक विशेष आकार व रंग होता है, और साथ ही एक विशेष संख्या भी होती है। आपका लक्ष्य होता है उसकी सही अवस्थिति पता करना। जैसे-जैसे आप प्रत्येक को सही स्थान पर रखते जाते हैं, रेखाचित्र धीरे-धीरे अपना सही रंग जाहिर करता जाता है और आकार ग्रहण करने लगता है।
ज्यादा दृढ़निश्चयी खिलाड़ी ज्यादा जटिल रेखाचित्रों की ओर आगे बढ़ सकते हैं। ये जटिल रेखाचित्र ढेर सारे खंडों में विभाजित होते हैं, और उनकी सही आकृति पता करने और पहेली को पूरी तरह से हल करने में ज्यादा ऊर्जा और मानसिक क्षमता की जरूरत होती है। Poly Artbook में हल करने के लिए 100 से भी ज्यादा पहेलियाँ हैं, हालाँकि कुछ को विशेष खंड अनलॉक कर हल किया जा सकता है - इसके लिए इन्हें खरीदकर या फिर वीडियो विज्ञापन देखकर अनलॉक किया जा सकता है।
तो बस आराम फरमाएँ और रंगों से भरे और देखने में मनमोहक कलाकृतियों की मदद से अपनी रचनात्मकता को नयी उड़ान दें।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 3.0.x या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Poly Artbook के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी